Bihar Election 2025 Result: बिहार चुनाव की रेस में बाहुबली की कतार में कौन-कौन शामिल?
बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया है, इसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार में किस गठबंधन की सरकार बनेगी.हालांकि, मतगणना से पहले बिहार चुनाव को लेकर सामने आए लगभग सभी एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है.बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर मतदान के बाद आईएएनएस-मैटराइज के एग्जिट पोल्स के मुताबिक, एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलेंगी, जबकि विपक्षी महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है. CHANAKAYA STRATEGIES के मुताबिक, NDA को 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को बिहार में 3-5 सीट मिल सकती है. वहीं, POLSTRAT के एग्जिट पोल में एनडीए को बिहार चुनाव 2025 में 133-148 सीटें, महागठबंधन को 87-102 सीटें और अन्य को 3-5 सीट मिलती हुई दिख रही हैं. TIF Research के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को बिहार विधानसभा चुनाव में 145 से 163 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 76-95 सीटें और अन्य को 3 से 6 सीटें हासिल हो सकती हैं. वहीं, POLL DIARY के आंकड़ों के मुताबिक, NDA को 184-209 सीटें मिल सकती हैं, महागठबंधन में 32-49 सीटें और अन्य को 1 से 5 सीटें मिलने की संभावना है
The counting of votes for the Bihar Assembly Elections 2025 is currently in progress, with the NDA leading in early trends over the opposition Mahagathbandhan (MGB) as of 08:54 AM IST today, November 14, 2025
Bihar Election 2025
.

